फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In the boys' category, Mandi and Rohru sports hostel teams won the matches.

Mandi News: लड़कों के वर्ग में मंडी और रोहड़ू खेल छात्रावास की टीमों ने जीते मैच

Thu, 27 Nov 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Nov 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
In the boys' category, Mandi and Rohru sports hostel teams won the matches.
संधोल प्रथम जूनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मार्च पास्ट की सलामी लेते सांसद अनुराग ठाकुर। स
धर्मपुर/संधोल (मंडी)। संधोल में राज्य स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में पहले दिन मंडी और रोहड़ू खेल छात्रावास की टीमों ने जीत से शुरूआत की। लड़कियों के बीच खेले गए मैच में शिमला की टीम ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय भी किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। पहला मैच लाहौल-स्पीति और मंडी की टीम के बीच खेला गया। निर्णायक सेट में मंडी की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला रोहड़ू खेल छात्रावास व शिमला कांप्लेक्स की टीम के बीच खेला गया। इसमें रोहड़ू खेल छात्रावास की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के वर्ग में शिमला और बिलासपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें शिमला की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन सेट जीतकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिमला की टीम की खिलाड़ियों का आक्रमण और डिफेंस दोनों ही लाजवाब रहे। प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed