फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   In Ladbhadol, MP Kangana Ranaut targeted Congress, said- it is sad to see the plight of Himachal

Mandi: लडभड़ोल में सांसद कंगना रणाैत ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोलीं- हिमाचल की दुर्दशा देख होता है दुख

Mon, 07 Apr 2025 05:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लडभड़ोल(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

कंगना रणाैत ने कहा कि जब वह बॉलीवुड में सक्रिय थीं, तब भी हिमाचल आने के लिए तरसती रहती थीं। उन्होंने पहाड़ी बोली में अपनी भावनाएं कीं। 

विज्ञापन
In Ladbhadol, MP Kangana Ranaut targeted Congress, said- it is sad to see the plight of Himachal
लडभड़ोल में सांसद कंगना रणाैत ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणाैत ने सोमवार को लडभड़ोल तहसील क्षेत्र का पहली बार दौरा किया। इस अवसर पर जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और भाजपा मंडल लडभड़ोल के सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। विधायक प्रकाश राणा ने कंगना रणाैत को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम स्थल पर अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही। अपने संबोधन में कंगना रणाैत ने कहा कि जब वह बॉलीवुड में सक्रिय थीं, तब भी हिमाचल आने के लिए तरसती रहती थीं। उन्होंने पहाड़ी बोली में अपनी भावनाएं कीं।  उन्होंने चुनाव जीतने के बाद लोगों से मिलने और क्षेत्र का दौरा करने की अपनी उत्सुकता भी जाहिर की।

विज्ञापन

विज्ञापन



इस दौरान कंगना प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश के हालात बेहद बिगड़े हुए हैं और अपने प्रदेश की यह दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार मंडी की महिलाओं का नाम खराब कर रही है। कंगना ने चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को मंडी, खासकर जोगिंद्रनगर से मिली बढ़त के बाद ऐसा सबक मिला है कि वह दोबारा यहां से चुनाव लड़ने का नाम नहीं लेगी। उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि प्रदेश की जनता ने एक सामान्य बेटी को संसद भेजा है। उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा में बैठकर किसी मुद्दे पर बटन दबाकर अपना समर्थन देती हैं, तो उन्हें अपने हिमाचल की जनता और इस देवभूमि की बहुत याद आती है, जिन्होंने उन्हें यह सम्मान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा बाबू भूल जाते हैं मर्यादा : कंगना
 सांसद कंगना रणौत ने राहुल गांधी के लिए सोनिया का लाल और विक्रमादित्य सिंह के लिए राजा बाबू शब्द का संबोधन कर कहा कि दोनों नेता मर्यादा भूल जाते हैं। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि इतना भी कीचड़ मत उछालो कि खुद की ही मर्यादा भूल जाओ। हिमाचल में बैठकर विक्रमादित्य सिंह रोजाना उनकी मौजूदगी को लेकर अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इससे झलक रहा है कि विक्रमादित्य सिंह चुनाव में मिली हार के बाद जनता के तमाचे को नहीं भूल पा रहे हैं।  कहा कि संसद में मौजूद होने पर उन्हें पूरा देश देखता है, लेकिन विक्रमादित्य सिंह उन्हें नहीं देख पा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में हिमाचल प्रदेश के हालात बेहद बिगड़े हुए हैं और अपने प्रदेश की यह दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि को खराब करने के लिए आए दिन तथ्यहीन बयानबाजी की जा रही है। इसका जवाब वह उसी भाषा में देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed