फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   In Kotropi, brothers were beaten with sticks, thrown on the roadside thinking they were dead

कोटरोपी में सगे भाइयों को डंडों से पीटा, मरा समझकर सड़क किनारे फेंका

Mon, 21 Nov 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In Kotropi, brothers were beaten with sticks, thrown on the roadside thinking they were dead
पधर के कोटरोपी में हुए हमले में घायल व्यक्ति। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। कोटरोपी में दो सगे भाइयों को डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने उन्हें मरा हुआ समझ कर सड़क के किनारे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि पधर के खुंड गांव के बाप-बेटे के अलावा एक अन्य युवक ने भाइयों पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन

देर शाम जब भाइयों की तलाश शुरू की तो खून से सनी सड़क देखकर लोग घायलों तक पहुंचे। दोनों भाई गंभीर से जख्मी थे। इनमें से एक क्षेत्रीय अस्पताल मंडी और दूसरा आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। रविवार को वह छोटे भाई पवन कुमार के साथ कार में पधर से घर आ रहे थे। मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे मंडी-पठानकोट में कोटरोपी से करीब ढाई सौ मीटर पीछे सदवाड़ी के पास बीरी सिंह के बेटे दिनेश ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी को किनारे खड़ा करते ही बाप-बेटे समेत एक अन्य युवक ने कार की दोनों खिड़कियां खोल डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बेहोश हो जाने बाद उन्हें सड़क से नीचे जंगल में फेंक दिया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की तो सड़क पर खून दिखाई दिया।
दोनों को सड़क से नीचे बेहोशी की हालत में पाया। यहां से दोनों भाइयों को नागरिक अस्पताल पधर लगाया गया। यहां देवेंद्र कुमार को थोड़ा होश आया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। यहां से पवन कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बड़े भाई देवेंद्र का मंडी में उपचार चल रहा है।

डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पीड़ित देवेंद्र कुमार के बयान के आधार पर आईपीसी 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जानलेवा हमले के पीछे क्या कारण रहे हैं, यह पूछताछ की जा रही है। आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed