फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If you want a job then reach ITI Mandi on 19-20

Mandi News: नौकरी चाहिए तो 19-20 को पहुंचे आईटीआई मंडी

Sun, 08 Dec 2024 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
If you want a job then reach ITI Mandi on 19-20
मंडी। आईटीआई मंडी में 19- 20 दिसंबर को गुरुग्राम की वाहन निर्माता कंपनी वर्कमैन के पदों को लेकर कैंपस साक्षात्कार लेगी। साक्षात्कार में केवल हिमाचल, उत्तराखंड और पंजाब के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि 19 दिसंबर को असेसमेंट और 20 दिसंबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी राजेंद्र कटोच ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता में दसवीं 40 प्रतिशत अंकों और आईटीआई, एनसीवीटी, एससीवीटी पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

साक्षात्कार केवल युवकों के लिए होगा। इसमें आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। फिटर, वेल्डर, पेंटर जनरल, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई मेकर, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफेक्चरिंग, फाउंड्रीमैन, शीट मैटल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग शीट ऑपरेटर, मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग और मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर व्यवसायों में आईटीआई पास होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 33400 रुपये वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed