फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the upper caste commission is not formed, then NOTA will be suppressed in the elections

सवर्ण आयोग का गठन न किया तो विस चुनाव में भी दबेगा नोटा

Sat, 13 Nov 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
If the upper caste commission is not formed, then NOTA will be suppressed in the elections
सुंदरनगर में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। सामान्य वर्ग संयुक्त मंच की प्रदेश एवं स्थानीय जिला मंडी कार्यकारिणी की बैठक सुंदरनगर में प्रदेश अध्यक्ष केएस जंवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश युवा प्रभारी जितेंद्र राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि यदि सरकार संयुक्त मंच की सवर्ण आयोग के गठन की मुख्य मांग और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो 2022 के विधानसभा चुनावों में भी विरोध स्वरूप नोटा का प्रयोग किया जाएगा। या उन्हीं उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे जो समस्याओं के समाधान के साथ खड़ा होने का वादा करेगा।
विज्ञापन

बैठक में सांसद निधि के माध्यम से करीब 25 लाख रुपये से खरीदी गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति को पिछले 2 वर्षों से लोनिवि मंडी के जंक स्टोर में रखने की कड़ी निंदा की। उन्होंने उपायुक्त से इसे चिह्नित आईटीआई भवन के साथ या अन्य किसी स्थान पर स्थापित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सामान्य वर्ग के सदस्यों को 16 नवंबर सुबह 11 बजे मंडी के आईटीआई चौक से डीसी ऑफिस तक प्रस्तावित मार्च में भारी से भारी संख्या में एकत्रित होने का आग्रह किया। इस मौके पर सरकार से मांग की कि सामान्य वर्ग के लिए सवर्ण आयोग का गठन किया जाए। आरक्षण भी आर्थिक आधार पर दिया जाए। ब्राह्मण कल्याण बोर्डों की बैठकों का आयोजन किया जाए।

बैठक में अमर सिंह गुलेरिया, रमेश राणा, डीके चंदेल, हेम सिंह ठाकुर, नेत्र सिंह गुलेरिया, सरिता हांडा, बालचंद वालिया, दर्शन कालिया, जितेंद्र वशिष्ठ, घनश्याम ठाकुर, नरोत्तम चंद शास्त्री, नंदलाल ठाकुर, राजन शर्मा, रिशभ राणा, यूसी चौहान, संजय चंदेल, योगेश ठाकुर, मोनू राजपूत, जोगेंद्र ठाकुर, यतीश कटोच, दमयंती ठाकुर, अदालत सिंह ठाकुर, भीम सिंह सेन, हुक्म चंद ठाकुर, जोगिंदर शर्मा, करम सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed