फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the dog is not registered within two days, fine will be imposed from May 1st

Mandi News: 30 अप्रैल तक पालतू कुत्ता पंजीकृत नहीं करवाया तो मंडी में रोजाना लगेगा 100 रुपये जुर्माना

Sun, 28 Apr 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 28 Apr 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
If the dog is not registered within two days, fine will be imposed from May 1st
मंडी। नगर निगम मंडी पालतू कुत्तों को लेकर सख्त हो गया है। निगम ने दो दिन के भीतर पालतू कुत्तों का पंजीकरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। अगर मंडी शहर के पालतू कुत्तों के मालिक अपने कुत्तों का 30 अप्रैल तक पंजीकरण नहीं करवाया तो नगर निगम उनसे प्रतिदिन 100 रुपये जुर्माना वसूल करेगा।
विज्ञापन


नगर निगम मंडी के तहत आते 15 वार्डों में अभी तक 150 लोगों ने ही पालतू कुत्ते का पंजीकरण करवाया है, जबकि 10 लोगों ने पालतू कुत्ते की मौत की जानकारी दी है। पिछली बार भी 150 ने ही पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाया था। इस बार 20 के करीब नए लोगों ने कुत्तों का पंजीकरण करवाया है, जबकि 130 के करीब लोगों ने पालतू कुत्ते के पंजीकरण का नवीकरण करवाया है। 15 वार्डों के हिसाब से शहर में पालतू कुत्तों के पंजीकरण की संख्या 250 से 300 तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन


नगर निगम ने कुत्तों के पंजीकरण की सीमा अवधि 15 से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दी है। इसके बावजूद कई लोग कुत्तों के पंजीकरण को जरूरी नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में पहली मई से वार्डों में सुपरवाइजर की मदद से ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने पालतू कुत्ता रखा है, लेकिन उसका पंजीकरण नहीं करवाया है। ऐसे लापरवाह लोगों को कानून के तहत प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लोगों को अपने कुत्ते का पंजीकरण नगर निगम ऑफिस में आकर करवाना होगा। इसके लिए कुत्ते की फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट और बर्थडे सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। पालतू कुत्ते को पंजीकृत करने के लिए 500 रुपये फीस देनी होगी। नगर निगम की ओर से कुत्ता पंजीकृत होने पर एक टोकन और लाइसेंस दिया जाएगा। यदि कभी इस बात की जांच होती है कि आपका कुत्ता पंजीकृत है या नहीं तो टोकन व लाइसेंस दिखाना अनिवार्य होता है।
किस वार्ड में कितने लोगों ने करवाया पंजीकरण
वार्ड-1 खलियार से 15, वार्ड-2 पुरानी मंडी और वार्ड-3 पड्डल से 9-9, वार्ड-4 नेला से 8, वार्ड-5 मंगवाईं से 13, वार्ड-6 सन्याहड़ से 14, वार्ड-7 से तल्याहड़ से 12, वार्ड-8 कॉलोनी-एक से 10, वार्ड-9 कॉलोनी दो से 14, वार्ड-10 सुहड़ा, वार्ड-11 समखेतर और वार्ड-12 भागवाहन से 11-11, वार्ड-13 थनेहड़ा से 20, वार्ड-14 बैहना से 1 और वार्ड-15 दौहंधी से 2 लोगों ने कुत्ते का पंजीकरण करवाया गया।


कुत्तों के पंजीकरण की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। उसके बाद भी लोग पंजीकरण नहीं करवाते हैं तो वार्डों में सुपरवाइजर की मदद ली जाएगी और ऐसे लोगों पर नियमानुसार प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। लोगों से अपील है कि 30 से पहले कुत्तों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
-वीरेंद्र भट्ट, महापौर, नगर निगम, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed