फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   I was not scared when I met a leopard; if I had been scared, it would have died: Dinanath

तेंदुए से नजरें मिलीं डरा नहीं, डरा होता तो मर जाता : दीनानाथ

Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
I was not scared when I met a leopard; if I had been scared, it would have died: Dinanath
बैहना (मंडी)। तेंदुआ जब सुबह गोशाला जाती बार अचानक सामने आया तो उससे नजरें मिलीं, लेकिन डरा नहीं। डरा होता तो तेंदुआ मुझे मार डालता। परिवार हिम्मत हार जाता तो शायद जिंदा न रहते। तेंदुए के हमले में घायल भडयाल पंचायत के हलौड़ निवासी दीनानाथ नेरचौक मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होने के बाद शनिवार देर शाम घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

बीते बुधवार को तेंदुए के हमले से दीनानाथ बुरी तरह घायल हो गए थे। दीनानाथ ने बताया कि घटना के दिन सुबह 7 बजे जब वह रोजाना की तरह गोशाला में पशुओं को चारा डालने जा रहे थे, तो अचानक उनके सामने तेंदुआ आ गया। तेंदुए से नजरें मिली लेकिन साहस करते हुए वह डरे नहीं, तेंदुए ने हमला कर हाथ को जबड़े में दबा लिया।
विज्ञापन

साहस दिखाते हुए तेंदुए के जबड़े से हाथ छुड़ाया लेकिन नुकीले दांत लगने से हाथ जख्मी हो गया। शोर सुनने ही पत्नी और बेटा भी वहां पहुंच गए। दीनानाथ की पत्नी रेखा ने बताया कि पति को तेंदुए की गिरफ्त में देख कर उसे कुछ समझ नहीं आया। ऐसे में जमीन पर पड़े पत्थरों से तेंदुए पर हमला बोल दिया। इस दौरान बेटे को भी आवाज लगाई। तेंदुए ने पति को छोड़कर मेरी टांगों पर पंजे से वार कर लहूलुहान कर दिया। बेटा जलती हुई लकड़ी लेकर पहुंचा और तेंदुए पर वार किए। दीनानाथ के बेटे ऋषभ ने बताया कि जब मम्मी-पापा को तेंदुए से घिरा देखा तो मन में एक ही ख्याल आया कि इन्हें कैसे बचाया जाए, ऐसे में घर के आंगन में जलाए चूल्हे से जलती लकड़ी उठाकर तेंदुए के मुंह पर वार किए। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। परिजनों ने बताया कि अगर परिवार हिम्मत हार जाता तो शायद आज जिंदा न होते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed