फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC pensioner upset over not getting pension

Mandi News: पेंशन न मिलने से एचआरटीसी पेंशनर खफा

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
HRTC pensioner upset over not getting pension
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर फरवरी के आठ दिन बीत जाने पर पेंशन न मिलने पर भड़क गए हैं। सरकार को चेताया है कि अगर निगम प्रबंधन का सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति उपेक्षा का व्यवहार रहा तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। सुंदरनगर में शनिवार को हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक में प्रदेश महामंत्री रूप चंद शर्मा ने इसका एलान किया।
विज्ञापन

रूप चंद शर्मा ने कहा कि निगम और प्रदेश सरकार पेंशनरों के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। पेंशनरों को समय पर न पेंशन मिल रही है और न ही उनके वित्तीय लाभ दिए जा रहे हैं। एक साल पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक देय राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र और एचआरटीसी मंत्री मुकेश अग्निहोत्री आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन पेंशनर समय पर नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि अगर सरकार और निगम का रवैया इसी तरह का रहा तो संयुक्त समिति की बैठक में आगामी संघर्ष की रणनीति तैयार की जाएगी। यह समिति परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की लड़ाई मिलकर लड़ेगी। संयुक्त समिति के बैनर तले प्रदेश सरकार और परिवहन निगम के अधिकारियों को घेरने के लिए शिमला में एक बैठक होने जा रही है। बैठक में सुंदरनगर इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव करवाने और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी सुंदरनगर में करवाने पर चर्चा हुई। बैठक में कांशी राम शर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, रोशन लाल, ईश्वर दास समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed