{"_id":"67a354efa30771e5380aec8c","slug":"hrtc-drivers-will-agitate-if-demands-are-not-met-man-singh-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147077-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी नहीं हुईं तो एचआरटीसी चालक करेंगे आंदोलन : मान सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी नहीं हुईं तो एचआरटीसी चालक करेंगे आंदोलन : मान सिंह
Thu, 06 Feb 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 06 Feb 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन और प्रदेश सरकार को नौ दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तो 15 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को धर्मपुर में एचआरटीसी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि सरकार और निगम के अधिकारी हर बार यूनियन को झूठे आश्वासन दे रहे हैं।
मान सिंह ने सरकार और प्रबंधन से निगम में कार्यरत चालकों और परिचालकों को लगभग 65 महीनों का अतिरिक्त एवं रात्रि भत्ता और वर्ष 2016 के पे कमिशन की 50 हजार रुपये की किस्त प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों की तर्ज पर देने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि निगम की कार्यशालाओं में कलपुर्जों की भारी कमी है, जिससे गाड़ियां खड़ी हो रही हैं।
उन्होंने तुरंत कलपुर्जे उपलब्ध करवाने, 500 साधारण श्रेणी की बसों को लाने, 500 चालकों के पदों को भरने और चालकों एवं परिचालकों की रुकी हुई पदोन्नतियों को बहाल करने की मांग की। मान सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार और प्रबंधन 15 फरवरी तक इन मांगों को पूरा नहीं करते तो यूनियन संघर्ष शुरू करने को मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर यूनियन के राज्य पदाधिकारी दीपक शर्मा, सुरेश ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, कर्णवीर, जगीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, जीवन राणा और योगराज भी उपस्थित थे।