{"_id":"63bafcf1b7db5c3a4a5bbd33","slug":"hrtc-bus-broke-down-near-ghatasani-mandi-news-sml4333437106","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: घटासनी के पास एचआरटीसी बस ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: घटासनी के पास एचआरटीसी बस ने तोड़ा दम
विज्ञापन
मंडी। जम्मू से मनाली जा रही नगरोटा बगवां परिवहन डिपो की बस घटासनी के पास खराब हो गई। बस की प्रेशर पाइप लीक होने से समस्या आई।
इसके चलते बस में सवार डेढ़ दर्जन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार के दिन बसों की कमी के चलते सवारियों को मजबूरन लंबे इंतजार के बाद निजी बसों से मंडी पहुंचना पड़ा।
ऐसे में सवारियों में परिवहन निगम के प्रति भारी रोष देखा गया। रविवार सायं करीब साढ़े पांच बजे जम्मू से मनाली जा रही नगरोटा बगवां परिवहन डिपो की बस जोगिंद्रनगर के घटासनी स्थान पर अचानक खराब हो गई। एक घंटे तक इस रूट पर परिवहन निगम की कोई भी बस न होने से अंधेरा और भारी ठंड के कारण सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक घंटा इंतजार करने के बाद जब निगम की कोई बस नहीं आई तो मजबूर लोगों को निजी बसों में बैठ कर मंडी बस अड्डा तक पहुंचना पड़ा। जहां से आगे के लिए अन्य बसों की सुविधा लेनी पड़ी।
ऐसे में लोगों को अतिरिक्त खर्च भी वहन करना पड़ा। बस में सवार यात्रियों में सावित्री देवी, नर्मदा, राजकुमार, परशुराम, गोपाल चंद आदि ने बताया कि इससे पहले भी कई बार इस रूट पर चलने वाली इस बस में खराबी आ चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन परिवहन निगम बार-बार लंबे रूटों पर खटारा बसों को ही दौड़ाए जा रहा है। हालांकि कुछ माह पूर्व नई बसों की खरीद की गई है, लेकिन निगम अभी भी पुरानी खटारा बसों को ही दौड़ाए जा रहा है। इससे सवारियों को बार बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।