फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   How to avoid disaster

Mandi News: आपदा से बचने के तरीके बताए

Tue, 12 May 2026 04:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
How to avoid disaster
नेरचौक (मंडी)। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक में सोमवार को 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से आपदा प्रबंधन और स्कूल सेफ्टी को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। सेनानी प्रवीण कुमार तिवारी के दिशा-निर्देशों पर टीम कमांडर इंस्पेक्टर तेज सिंह चौहान की अगुवाई में मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान एनडीआरएफ टीम ने विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। टीम ने बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, तूफान और आगजनी जैसी आपदाओं से बचने के तरीके बताए। टीम कमांडर तेज सिंह चौहान ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता और त्वरित प्रतिक्रिया से नुकसान को कम किया जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ठाकुर, अभिलाषी शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण अभिलाषी, प्रबंध निदेशक डॉ. ललित कुमार अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार और पाठशाला प्रबंधक प्रियंका अभिलाषी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed