फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Houses built with government help for disaster affected people in Karsog

Mandi News: करसोग में आपदा प्रभावितों के सरकारी मदद से बने घर

Sun, 10 Nov 2024 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Houses built with government help for disaster affected people in Karsog
करसोग में सरकार की आर्थिक मदद से आपदा प्रभावित फिर तौर कर रहे आशियाने। स्रोत- विभाग
करसोग (मंडी)। राज्य में 2023 में आई प्राकृतिक आपदा में आशियानों को खो चुके प्रभावितों के चेहरों पर राज्य सरकार की आर्थिक मदद से अब रौनक लौटने लगी है। करसोग क्षेत्र में करीब 45 आपदा प्रभावित हैं, जिन्हें आपदा से उभारने के लिए राज्य सरकार उनकी मदद कर रही है। राज्य सरकार की ओर से घोषित विशेष राहत पैकेज के अनुसार करसोग क्षेत्र के सभी ऐसे आपदा प्रभावितों को प्रति परिवार 6.80 लाख रुपये राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

सरकार से मिली आर्थिक मदद से क्षेत्र के सभी 45 प्रभावितों के घर फिर से बनने को तैयार हैं। अधिकांश घरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। प्रभावितों को घर बनने के बाद रंग-रोगन के लिए प्रति घर 20 हजार रुपये की राशि अंतिम किस्त के तौर पर दी जानी शेष है। आपदा प्रभावितों फुलमा देवी निवासी बगैन, देवेंद्र कुमार निवासी रल्ला, टेक चंद और सुरेश कुमार ने बताया कि आपदा में सरकार ने मदद की। करसोग के कार्यवाहक एसडीएम वरुण गुलाटी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हुए थे, उन्हें राज्य सरकार की ओर से विशेष राहत पैकेज के तहत 7 लाख रुपये की राशि घर बनाने के लिए देने का प्रावधान किया है। करसोग उपमंडल के ऐसे सभी 45 प्रभावितों को लगभग तीन करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed