फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hospital buildings in Saraj are big, security arrangements are small

Mandi News: सराज में अस्पताल भवन बड़े, सुरक्षा इंतजाम छोटे

Mon, 26 Aug 2024 07:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 26 Aug 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Hospital buildings in Saraj are big, security arrangements are small
सिविल अस्पताल जंजैहली का आलीशान भवन। संवाद
सिविल अस्पताल जंजैहली और बगस्याड़ में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं, सीसीटीवी का ही आसरा
विज्ञापन

स्वास्थ्य अभियान : पांच
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बड़े भव्य भवन बना रखे हैं, लेकिन अस्पतालों में तैनात मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं है। यहां के सबसे बड़े अस्पताल जंजैहली और बगस्याड़ की सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी के भरोसे चल रही है। सिविल अस्पताल बगस्याड़ में महिला डाॅक्टर के साथ अभद्र व्यवहार का एक मामला भी सामने आ चुका है। यह कोर्ट में विचाराधीन है।
इस प्रकरण के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांग उठाई थी। यह अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। जंजैहली और बगस्याड़ के सिविल अस्पतालों में खराब मौसम में अगर विद्युत आपूर्ति बंद हो जाए तो सुरक्षा का यह एक मात्र जरिया सीसीटीवी भी ठप हो जाता है। सराज के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम लगभग शून्य है। सराज के विभिन्न अस्पतालों में रोजाना लगभग 400 ओपीडी रहती है। इसके अलावा 150 इंडोर मरीज रहते हैं।
विज्ञापन

जंजैहली अस्पताल में चार महिला डॉक्टर और 13 नर्सिंग सहित 40 कर्मचारी तैनात है। बगस्याड़ अस्पताल में लगभग 20 महिला स्टाफ कार्यरत है। इन दोनों सिविल अस्पतालों में आधे से ज्यादा स्टाफ में महिला कर्मचारी हैं। हालांकि अस्पताल में महिला स्टाफ के लिए सुरक्षित चेंजिंग रूम की व्यवस्था है, लेकिन मरीजों व तमीरदारों द्वारा स्टाफ के साथ बदसलूकी की घटनाएं होती रहती हैं। सुरक्षा कर्मी तैनात न होने से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना अस्पताल स्टाफ के लिए मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी सराज स्थित जंजैहली के तहत एक सिविल अस्पताल जंजैहली, थुनाग, गाड़ागुशैणी और बालीचौकी में सीएचसी, 10 पीएचसी और 31 हेल्थ सब-सेंटर हैं। इनमें सिविल अस्पताल जंजैहली को छोड़कर अन्य चिकित्सा संस्थानों में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगे हैं। जबकि सीएचसी थुनाग और बालीचौकी में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं।
खंड चिकित्सा अधिकारी सराज डाॅ. पुष्प राज ने बताया कि अस्पताल में अभी तक नर्सिंग स्टाफ और महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता का मामला सामने नहीं आया है लेकिन एहतियातन रात्रि के समय सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति होनी चाहिए, इसके लिए हम प्रयास करेंगे।

बॉक्स
जरा सी बरसात में बंद हो जाते हैं कैमरे
चिकित्सा खंड बगस्याड़ के तहत दो सिविल अस्पताल गोहर और बगस्याड़ है, जहां सुरक्षा के नाम पर सिर्फ सीसीटीवी कैमरे ही लगे हैं। सिविल अस्पताल बगस्याड़ में यूं तो नजर रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगा रखें हैं, लेकिन जरा सी बारिश होने पर वह बंद हो जाते हैं। अस्पताल के पास बड़ी पार्किंग है इसलिए यहां हर कोई अपने वाहन बेवजह खड़े कर देता है और रोकने पर कई अस्पताल स्टाफ के कर्मियों के साथ झड़प भी हो चुकी हैं। जबकि चिकित्सा खंड के तहत आने वाले एक सीएचसी और नौ पीएचसी में सीसीटीवी नहीं लगे हैं। वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड़ राकेश भारद्वाज ने बताया कि सिविल अस्पताल में अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बगस्याड़ अस्पताल में सुरक्षा कर्मी की सख्त जरूरत है इसके लिए सरकार को लिखा गया है।

सिविल अस्पताल जंजैहली का आलीशान भवन। संवाद

सिविल अस्पताल जंजैहली का आलीशान भवन। संवाद

सिविल अस्पताल जंजैहली का आलीशान भवन। संवाद

सिविल अस्पताल जंजैहली का आलीशान भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed