फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Home Guard jawans deployed for the safety of passengers in Kotropi

कोटरोपी में यात्रियों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवान तैनात

Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Home Guard jawans deployed for the safety of passengers in Kotropi
कोटरोपी में तैना जेसीबी मशीन। - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। बरसात में खतरे से निपटने और सुरक्षा के लिहाज से कोटरोपी स्थल पर होमगार्ड के कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कोटरोपी के दोनों छोर पर अस्थायी चौकी बनाई गई है। एनएच बंद होने की दशा में उसे बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन भी तैनात की है।
विज्ञापन

होमगार्ड कर्मचारियों को खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था प्राइमरी स्कूल कोटरोपी में की गई है। दिन-रात ड्यूटी के लिए होमगार्ड के दस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। घटनास्थल पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की गई है। एसडीएम पधर संजीत सिंह ने कहा कि कोटरोपी के दोनों छोर पर अस्थायी चौकियां बनाकर दस होमगार्ड के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

घटनास्थल पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने किसी भी आपदा की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 01908260666 पर सूचना देने का आह्वान किया है।
...
2017 में गई थीं 48 जानें
कोटरोपी में 12 अगस्त 2017 को पहाड़ी दरकने से आए मलबे में एचआरटीसी की दो बसें दब गई थीं। इसमें 48 लोग काल का ग्रास बने थे। इसके बाद दो साल तक यहां मार्ग बरसात में बंद होता रहा। दरकती पहाड़ी के खतरे से निपटने के लिए आईआईटी कमांद के वैज्ञानिकों में यहां पहाड़ी के साथ एनएच के दोनों छोर पर सेटेलाइट ब्लिंकर लगाए हैं जो पहाड़ी में हलचल होते ही सायरन बजाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed