फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   home delivery of domestic gas

घरेलू गैस की होम डिलीवरी के बहाने उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी

Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
home delivery of domestic gas
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में घरद्वार घरेलू गैस की सप्लाई लेने वाले जरा सावधान हो जाएं। अब शातिरों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है।
विज्ञापन

घरेलू गैस की होम डिलीवरी के बहाने उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी की जा रही है। क्षेत्र में शातिरों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो गैस एजेंसी कर्मचारियों की वर्दी पहने आपके पास आएगा और भरा हुआ सिलिंडर घर छोड़ने का भरोसे देकर आपसे एक हजार नकद और गैस पासबुक लेकर रफू चक्कर हो जाएगा।
क्षेत्र में इस तरह के दर्जनभर मामले सामने आ चुके हैं। प्रभावितों ने पुलिस विभाग ने इसकी शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रभावितों का कहना है कि करीब एक माह से शातिर गैस उपभोक्ताओं के साथ ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकतर मामले ऐसे क्षेत्रों से आए हैं, जहां गैस सिलिंडर की आपूर्ति घरद्वार करने में मुश्किलें आती हैं। उपमंडल में करीब 40 हजार गैस उपभोक्ता हैं। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि इस संबंध में उन्हें लिखित शिकायतें मिली हैं जिस पर जांच बिठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस वन
हराबाग निवासी रमेश ने पुलिस थाने में शिकायत पत्र सौंपकर गैस सिलिंडर की होम डिलिवरी के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि कुछ शातिर उनके पास आए और भरा गैस सिलिंडर घर छोड़ने की बात कहकर एक हजार रुपये और पासबुक लेकर गायब हो गए हैं।
केस टू
चौंतड़ा क्षेत्र के मोहित ने भी पासबुक और एक हजार रुपये की धनराशि उड़ाने की शिकायत दर्ज करवाई है। यह मामला जोगिंद्रनगर गैस एजेंसी में भी पहुंचा है। प्रभावित का कहना है कि मामले की जांच की जानी चाहिए, ताकि अन्य उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी न हो।
कोट
-स्थानीय गैस एजेंसी के आठ कर्मचारी ठेके पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति का कार्यभार संभाले हुए हैं। जिन्हें गैस एजेंसी की ओर से पहचान पत्र जारी किए गए हैं। वहीं, उपभोक्ताओं की शिकायत और अन्य समस्याओं के निदान के लिए 01908 224524 दूरभाष हैल्पलाइन नबंर भी जारी किया गया है। -चमन, इंडेन गैस एजेंसी प्रभारी

-शिकायतों की पुलिस जांच कर रही है। ऐसी कुछ शिकायतें थाना जोगिंद्रनगर में मिली हैं। जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा।
-लोकेंद्र नेगी, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed