फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hockey Paddal Sports Club defeated Children's School Ghumarwin

Mandi News: हॉकी पड्डल स्पोर्ट्स क्लब ने बाल स्कूल घुमारवीं को हराया

Thu, 16 Jan 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 Jan 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
Hockey Paddal Sports Club defeated Children's School Ghumarwin
पड्डल मैदान में नगर खेल कुंभ का आयोजन, हॉकी, फुटबाल और वुशु में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

फुटबाल में बाल स्कूल मंडी ने जीएफसी घुमारवीं को दी मात

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। खेलो भारत मंडी नगर एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी की ओर से बुधवार को पड्डल मैदान में खेल कुंभ का शुभारंभ किया। इसमें हॉकी, फुटबाल, ग्रैपलिंग और वुशू खेलों को शामिल किया। खेल कुंभ में हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता संजय ठाकुर ने की।
हॉकी का पहला मुकाबला बाल स्कूल घुमारवीं और पड्डल स्पोर्ट्स क्लब मंडी के बीच खेला गया। इसमें पड्डल स्पोर्ट्स क्लब ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला घुमारवीं और अवेंजर्स हॉकी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें एवेंजर क्लब विजयी रहा। तीसरा मुकाबला हॉकी कुल्लू और स्पोर्ट्स हॉस्टल होक्की सुंदरनगर के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ने जीत हासिल की। चौथा मुकाबला एक्स स्पोर्ट्स हॉस्टल क्लब और ब्रदर्स हॉकी क्लब के बीच खुला गया। इसमें एक्स स्पोर्ट्स हॉस्टल क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

फुटबॉल का पहला मैच बाल स्कूल मंडी और जीएफसी घुमारवीं के बीच खेला गया। इसमें बाल स्कूल मंडी विजेता रहा। दूसरा मुकाबला राइजिंग स्टार मंडी और ट्राइयंफ एफसी के बीच खेला गया। इसमें राइजिंग स्टार विजेता रहा। ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में एसपीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. योगेश बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। जबकि एमेच्योर ग्रेपलिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नीलकमल विशेष अतिथि के रूप में शरीक हुए। फुटबाल प्रतियोगिता में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा मुख्यातिथि पहुंचे। जबकि अंपायर स्किल संस्थान के निदेशक सरवन कुमार विशेष अतिथि शरीक हुए। खेलो भारत प्रदेश संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि हॉकी में प्रदेशभर से 20 टीमें भाग ले रही है। जबकि फुटबाल में 14 टीमें और ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में करीब 30 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैपलिंग में नितिन,रितेश, नेमा और साक्षी ने जीता स्वर्ण
लड़कों की ग्रैपलिंग प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग 50 किलो भार में नितिन ने स्वर्ण पदक, राहुल ने सिल्वर, 60 किलो भार में अजय ने स्वर्ण, तारू ने रजत पदक जीता। 55 भार में रितेश ने स्वर्ण, पारस ने रजत, 65 भार में शिवम ने स्वर्ण, उत्तम ने रजत, 70 किलो भार में भास्कर ने स्वर्ण, आदित्य ने रजत, लड़कियों के वरिष्ठ वर्ग 50 किलो भार में नेमा लामा ने स्वर्ण, दीपिका ने रजत, 58 भार में शिवानी स्वर्ण, कनिका ने रजत पदक जीता। इसी तरह 64 भार में साक्षी ने स्वर्ण, सानिया ने रजत, कनिष्ठ वर्ग अंडर 13 के 40 किलो भार में शबनम ने स्वर्ण, सृष्टि ने रजत, अंडर 15 लड़कों के 47 किलो भार में दीनानाथ ने स्वर्ण, हिमेश ने रजत, 55 भार में सुशील ने स्वर्ण और मेहुल ने रजत पदक जीता। लड़कों के वरिष्ठ वर्ग 50 किलो भार में नितिन ने स्वर्ण व राहुल ने रजत, 55 भार में पारस ने स्वर्ण व रितेश ने रजत पदक हासिल किए। अंडर 9 के 20 किलो भार में सार्थक ने स्वर्ण व नक्ष ने रजत, अंडर 17 के 52 किलो भार में हरमीत ने स्वर्ण व आर्यन ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed