{"_id":"67752dcca7d115a6f7064fea","slug":"himachals-women-disabled-cricket-team-becomes-champion-mandi-news-c-90-1-mnd1001-144223-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमाचल की महिला दिव्यांग क्रिकेट टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमाचल की महिला दिव्यांग क्रिकेट टीम बनी चैंपियन
Thu, 02 Jan 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
झारखंड के रामगढ़ में आयोजित दिव्यांग महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में ट्राफी के साथ हिमाचल प्रदेश क
मंडी। झारखंड के रामगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांग महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हिमाचल की टीम ने फाइनल में दिल्ली की टीम को आठ विकेट से पराजित कर चैंपियन का खिताब जीता है। टीम के कोच संगीत चौहान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि हिमाचल और दिल्ली के बीच फाइनल मैच खेला गया। दिल्ली की कप्तान ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हिमाचल ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाए। हिमाचल की तरफ से ज्योति ने नाबाद 19 रन, निशु ने 13 रन और कांता ने 10 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 76 रन ही बना पाई।
दिल्ली की तरफ से साक्षी ने सर्वाधिक 18 रन, सपना ने 15 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए कांता ने सबसे अधिक तीन, ज्योति और तृप्ता ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस तरह हिमाचल प्रदेश ने सात रन से जीत दर्ज कर ली। प्रदेश के पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी एवं टीम के कोच संगीत चौहान ने बताया कि इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने ओडिशा को एकतरफा मुकाबले में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था।