{"_id":"66e051bb88512deaab0ba629","slug":"himachali-couple-made-the-audience-dance-to-hindi-pahari-and-punjabi-songs-mandi-news-c-90-1-ssml1025-135397-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमाचली जोड़ी ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमाचली जोड़ी ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नचाए दर्शक
Tue, 10 Sep 2024 07:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 10 Sep 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुन्नू के हरडगलू में नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली जोड़ी के नाम मशहूर दंपती अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी के नाम रही। उन्होंने ने मंच पर आते ही शिव वंदना शिव कैलाशों के वासी धौली धारों के राजा से कार्यक्रम का आगाज किया।
उन्होंने नाटी का चश्का बुरा, जब तुम्हें अकेले में मेरी याद आएगी, ओ बांठुड़ी बेलुए, के बाटा जांदे सीटी मारदे, रेलमां रंग बरसे, मेरे रश्के कवंर तेरी पहली नजर, चमके गुलाबी शरारा सहित अन्य हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब झुमाया। स्थानीय कलाकार सतीश भाटिया ने बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। होशियार राणा ने देव पाईंदल ऋषि महिमा आपू ता रहदा देवा पाईंदला धारा, मंदिर देखणे रा सुंदर नजारा नाटी की प्रस्तुति दी। समारोह में स्थानीय कलाकारों महिला मंडलों ने भी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। जिनका मेला आयोजन समिति अध्यक्ष एवं स्थानीय पंचायत प्रधान पमिंदरा भाटिया ने शॉल-टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार पधर विकास कौंडल, जोगिंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य वीना भाटिया, हरदेव सिंह ठाकुर, मिलखी राम ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।