{"_id":"69c611af66b50cc6750cd5d2","slug":"himachal-palampur-arzoo-crowned-mrs-himachal-mandi-neelam-wins-classic-title-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब
Fri, 27 Mar 2026 10:42 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:42 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026 और मंडी जिले की दीक्षा ने मिसेज हिमाचल क्लासिक का खिताब जीता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी।
- फोटो : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है। मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के राजगढ़ गांव की 36 वर्षीय दीक्षा ने मिसेज हिमाचल क्लासिक का खिताब जीता है। एसडीएम बल्ह और एसडीएम सुंदरनगर के संयुक्त प्रयासों से ग्रैंड फिनाले सुकेत मेला की चौथी सांस्कृतिक संध्या में करवाया गया।
विज्ञापन
मिसेज हिमाचल में सुंदरनगर उपमंडल के महादेव गांव की 30 वर्षीय रितू ने फर्स्ट रनरअप जबकि सुंदरनगर की निशा ने सेकंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया। मिसेज हिमाचल क्लासिक में महादेव की उपासना ने फर्स्ट रनरअप जबकि गोहर की नीलम शर्मा ने सेकंड रनरअप के खिताब पर कब्जा किया। नादौन की 59 वर्षीय मिसेज प्रवीण मोहीनी को स्पेशल कैटेगिरी क्राउन से नवाजा गया। विजेता प्रतिभागी आरजू और दीक्षा ने इस आयोजन के लिए एसडीएम बल्ह और एसडीएम सुंदरनगर का आभार जताया।
विज्ञापन
फिनाले में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने कहा कि हिमाचल के मेलों में हर बार कुछ नया करने की सोच के चलते ऐसे आयोजन संभव हो पा रहे हैं। इसी कारण विभिन्न वर्गों के प्रतिभावान लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल पा रहा है। विजेता प्रतिभागियों को क्राउन, 25 हजार का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन