फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himachal mandi taruna kamal got 203 rank in upsc cse exam result 2023

Congratulations! सफाई ठेकेदार की बेटी ने पहले प्रयास में पास की यूपीएससी परीक्षा, सफलता का बताया रहस्य

Wed, 17 Apr 2024 08:49 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 08:49 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सफाई ठेकेदार के घर में पैदा हुई बेटी तरुणा कमल ने यूपीएससी परीक्षा में 203वां रैंक हासिल किया है। तरुणा वेटरनरी की पढ़ाई के बाद चंडीगढ़ में यूपीएससी की कोचिंग ले रही थीं। 

विज्ञापन
himachal mandi taruna kamal got 203 rank in upsc cse exam result 2023
यूपीएससी - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी के रत्ती गांव की बेटी तरुणा कमल ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और उपमंडल का मान बढ़ाया है। रत्ती में सफाई ठेकेदार अनिल के घर पैदा हुई तरुणा ने पहले की प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 203वां रैंक हासिल किया है। तरुणा ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल रत्ती से 12वीं की परीक्षा पास करने की। इसके बाद चौधरी सरवन कुमार यूनिवर्सिटी पालमपुर से वेटरनरी डॉक्टर की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में तरुणा ले रही थीं कोचिंग
मन में कुछ अलग करने का जज्बा लिए तरुणा वेटरनरी की पढ़ाई के बाद चंडीगढ़ में यूपीएससी की कोचिंग ले रही थीं। तरुणा के पिता अनिल ने बताया कि बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। माता ने बताया कि मन में अफसर बनने का जज्बा लिए तरुणा को पढ़ाई के अलावा कोई काम नजर नहीं आता था।
विज्ञापन


तरुणा ने सफलता का बताया रहस्य
तरुणा ने बताया कि सफलता का एकमात्र रास्ता परिश्रम है। इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। उसने बताया कि वह बुधवार को अपने गांव पहुंच जाएगी। इसके बाद परिजनों से मिलेगी। तरुणा कमल की एक और बहन यामिनी और भाई साहिल कमल ने वेटरनरी में डिप्लोमा किया है। उनकी कामयाबी पर घर पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed