{"_id":"6991468c8eee25d65108890b","slug":"himachal-accident-jeep-crashes-in-saraj-on-shivratri-died-three-youths-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Accident: महाशिवरात्रि पर हिमाचल के सराज में जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों की मौत; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Accident: महाशिवरात्रि पर हिमाचल के सराज में जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों की मौत; एक की हालत गंभीर
Sun, 15 Feb 2026 09:39 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:39 AM IST
सार
Mandi Road Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त जीप।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सराज क्षेत्र के थुनाग उपमंडल में रविवार तड़के एक जीप अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे थुनाग-लंबाथाच–कल्हणी मार्ग पर बुनालीधार के पास पेश आया। जीप बड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। धमाके की आवाज और घायलों की चीख-पुकार सुनकर चौड़ा शिल्ह निवासी गंगा राम की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत थनूटा गांव के चेत राम और मस्त राम को फोन किया। तीनों ग्रामीण अंधेरे की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान चालक हार्दिक ठाकुर (19) निवासी रहीधार, सुनील (17) निवासी बह और ईशान (18) निवासी थरजूण के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुशाल (18) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और फिर वहां से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्यों निकले थे जीप लेकर?
जीप में सवार ये चार दोस्त रात के सन्नाटे में बागाचनोगी की ओर क्यों निकले थे, यह राज अभी भी उस गहरी खाई में दफन है। घटनास्थल बगस्याड़ से करीब 30 किलोमीटर दूर है, जहां न तो इनका कोई रिश्तेदार था और न ही जान-पहचान। सुबह करीब चार बजे वापसी के दौरान रफ्तार और ढलान के मेल ने जीप को अनियंत्रित कर दिया। जंजैहली पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।