{"_id":"68b5913c1d409e18cb0534ce","slug":"highway-blocked-in-talghar-passengers-stranded-overnight-mandi-news-c-90-1-ssml1045-167994-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तालगहर में हाईवे अवरुद्ध, रातभर फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तालगहर में हाईवे अवरुद्ध, रातभर फंसे रहे यात्री
विज्ञापन
पठानकोट-मंडी हाईवे में दोनों ओर लगी रहीं वाहनों की लाइनें, यात्रियों ने भूखे प्यासे गुजारी रात
शिमला जा रही एचआरटीसी की बस भी मलबे में फंसी रही, कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे सोमवार सुबह नौ घंटे के बाद बहाल हुआ। तालगहर के पास पत्थर, मलबा मार्ग पर आने का सिलसिला जारी है। यहां रविवार रात को राजधानी शिमला जा रही एचआरटीसी की बस दलदल में फंस गई थी। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
स्थिति को देखते हुए एसडीएम पधर भी प्रशासनिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। दमकल विभाग के कर्मियों ने रस्से की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एचआरटीसी की बस को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। मलबा आने से रात 12 बजे बंद हाईवे सोमवार सुबह 9 बजे बहाल हुआ। हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन रातभर जाम में फंसे रहे। इस बीच यात्रियों को भूखे प्यासे रात गुजारनी पड़ी।
तालगहर के पास बनी स्थिति सामान्य होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार दिनभर मलबा हाईवे पर गिरता रहा। एनएचएआई की मशीनें मलबे को सड़क से हटाती रहीं। यहां समीप के घरों को भी खतरा बना हुआ है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की प्रशासन ने सलाह दी है। पुलिस को दलबल के साथ घटनास्थल पर तैनात किया गया है। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि तालगहर के पास एक रिहायशी मकान और गोशाला को खाली करवा दिया है। तालगहर के पास हाईवे पर सोमवार दिनभर यातायात सामान्य चलता रहा। संवाद