फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Highest number of registrations from Mandi for free electricity scheme

Mandi News: मुफ्त बिजली योजना के लिए मंडी से सबसे ज्यादा पंजीकरण

Sat, 08 Jun 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Highest number of registrations from Mandi for free electricity scheme
इसी साल 15 फरवरी से शुरू हुई थी योजना, आचार संहिता से लटका मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के लिए मंडी डाक मंडल के तहत आते मंडी, कुल्लू और लाहौल से अभी तक 18,227 लाभार्थियों ने ही अपने घर पर सोलर पैनल लगाने के लिए पंजीकरण करवाया है। इनमें सबसे ज्यादा 13,173 लाभार्थी मंडी जिला से हैं।
कुल्लू से 5042 और लाहौल से मात्र 12 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश में घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करना है। योजना 15 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत, परिवारों को अपनी छतों पर सौर पैनल स्थापित करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना से मंडी, कुल्लू और लाहौल में 38 हजार परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी तक तीनों जिलों में 47.96 फीसदी लाभार्थियों ने ही इसके लिए पंजीकरण डाकियों के जरिये करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार से इस योजना को हरी झंडी मिलने के बाद योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को पंजीकृत करने का कार्य डाक विभाग को सौंपा गया था। मंडी मंडल के तहत आते जिलों जिलों कुल्लू, मंडी और लाहौल में डाकियों की ओर से सर्वे कर 18227 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। हालांकि प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के आवेदन ऑनलाइन बेवसाइट पर अभी भी भरे जा रहे हैं।

कोट्स
मंडी डाक मंडल के अधीक्षक स्वरूप चंद शर्मा ने कहा कि अभी तक तीनों जिलों में 18227 लाभार्थी पंजीकृत किए गए हैं। डाक विभाग को सर्वे का ही कार्य सौंपा गया था। पंजीकरण का सर्वे कर इसे आगे भेज दिया गया है। सोलर पैनल का कार्य कोई दूसरी कंपनी या विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed