फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   heavy rain stoped thirty eight trasfarmer

चैलचौक में विद्युत बोर्ड के 38 ट्रांसफार्मर ठप

Sat, 06 Aug 2016 10:16 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 06 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
heavy rain stoped thirty eight trasfarmer
बिजली - फोटो : अमर उजाला

चैलचौक (मंडी)। मूसलाधार बारिश से उपमंडल में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अनेक संपर्क सड़कों और मुख्य सड़कों पर ल्हासे और चट्टानें गिरने से यातायात प्रभावित हो गया है। हालांकि शनिवार दोपहर तक उपमंडल की सड़कें बहाल कर दी गईं। क्षेत्र की कुकडीगलू सयाच सड़क, चैलचौक बाढू, चैलचौक गोहर, कोट देवीदहड़, मंडी जंजैहली, चैलचौक मौवीसेरी समेत अनेक सड़कों में ल्हासे गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। उधर, विद्युत मंडल गोहर के अंतर्गत चैलचौक अनुभाग के 38 विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले 12 घंटों से बंद पड़े हैं। चैलचौक, गणई, चच्योट, घयाहण, नैहरा, कोहलू, मंडोगलू, फंगयार, छवाड़, तपंधी, रिउल, बागड़ा, नलहास और बांदली समेत अनेक गांवों में शुक्रवार आधी रात के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

विज्ञापन



      क्षेत्र में भयंकर बारिश से किसानों की उपजाऊ भूमि भी बरसात के पानी के बहाव में बह गई है। बारिश से कमरूघाटी, सराजघाटी और ज्यूणी घाटी में सेब तुड़ान भी प्रभावित हुआ है। बागवानों को बारिश में तुड़ान करना मुश्किल भरा हो गया है। विद्युत बोर्ड के चैलचौक स्थित कनिष्ठ अभियंता तेज सिंह ने विद्युत आपूर्ति ठप होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी आने से शनिवार दोपहर तक विभाग को विद्युत आपूर्ति बहाल करने में सफलता नहीं मिली है। शनिवार सुबह 5 बजे से पूरा विद्युत महकमा विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगा हुआ है। एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने बताया कि उपमंडल में बारिश से किसी जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता एनएल चौहान ने बताया कि विभाग सड़कों में गिरे ल्हासों को हटाने में जुट गया है। बहरहाल क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed