फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   heavy rain in mandi

बागी खड्ड उफान पर, सड़कों व घरों में घुसा मलबा

Thu, 06 Aug 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, कोटला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, कोटला Updated Thu, 06 Aug 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in mandi

बागी खड्ड उफान पर, सड़कों व घरों में घुसा मलबा

विज्ञापन

कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल की ग्राम पंचायत सेगली के बागी गांव वीरवार सुबह बागी खड्ड ने खूब तबाही मचाई। बुधवार रात्रि से जारी भारी बारिश से बागी खड्ड का जलस्तर एकाएक बढ़ गया। खड्ड उफान में होने के कारण पानी और मलबा बागी बाजार में घुस गया। पानी के साथ बाजार में बड़ी-बड़ी चट्टानें पहुंच गईं। जिससे एक मकान ढह गया और आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर मलबा बिखरे हुए होने के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित है। विभागीय मशीनरी मौके पर जुट गई है। घटना में करीब दस लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। वीरवार को भी खड्ड का बहाव तेज होने के कारण स्थानीय लोगों में भय है। वीरवार सुबह खड्ड के पानी के साथ आया मलबा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, घरों और दुकानों में घुस गया। पानी के तेज वेग और मलबे से नरेश कुमार, बबलू, गीतानंद की दुकानें, जय राम का मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गया है। गीतू, खिमे राम की दुकान में पानी और मलबा घुस गया। जिससे दुकान में रखा सारा सामान खराब हो गया। खूबे राम पुत्र किश्यान चंद गांव हलगढ़ का स्लेट पोश दो कमरे का मकान भी गिर गया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय बागी के कमरों में पानी और मलबा भर गया। तारा चंद, छप्पे राम के मकानों को भी खतरा बना हुआ है। वहीं रावमापा बागी के खेल मैदान तक पानी और पत्थर पहुंच गए हैं। जिससे आने वाले समय में स्कूल भवन को खतरा पैदा हो गया है।  पटवारी हल्का बागी सेगली देवकी नंद ने घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है। स्थानीय पंचायत प्रधान कांशी राम और उप प्रधान चेतराम, सदस्य गोविंद राम और खिरामणी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित लोगों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए। आयुर्वेदिक चिकित्सालय बागी मेें तैनात डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि चिकित्सालय से सभी जरूरी दस्तावेज निकाल दिए हैं। इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता भगत राम ने बताया कि बागी-पराशर मार्ग मौसम साफ होने पर खोल दिया जाएगा। लेबर और जेसीबी लगा दी गई है, लेकिन खड्ड में पानी का बहाव तेज हैं। जिससे काम में बाधा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed