{"_id":"62892cdfbda66f6a521fca5d","slug":"health-sub-centres-will-be-opened-in-dhavehad-katbanu-and-sudhani-mandi-news-sml4096131124","type":"story","status":"publish","title_hn":"धवेहड़, कटबाणु और सुधारणी में खोले जाएंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धवेहड़, कटबाणु और सुधारणी में खोले जाएंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन
बालीचौकी में विकास योजनाओं का शुभारंभ करते करते सीएम जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
मंडी/थुनाग। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में जनसभा में पंचायत खणी के भलयारी गांव में प्राथमिक पाठशाला खोलने और डगैहल में प्राथमिक पाठशाला को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
उन्होंने धवेहड़, कटबाणु और सुधारणी में स्वास्थ्य उपकेंद्र, ग्राम पंचायत कांडा में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। देवधार और अलीगढ़ में खेल मैदान के लिए 30-30 लाख रुपये देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले तीर्थन खड्ड पर 440 लाख की लागत से निर्मित वाहन योग्य पुल का शुभारंभ किया।
उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 3.34 करोड़ रुपये से निर्मित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इससे क्षेत्र की सात पंचायतों गोपालपुर, मंगलौर, थाटीबीड़, चनौन, कोटला, लारजी और छकुरता के लगभग 30,000 लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने सराज उत्सव के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
सीएम ने सराज युवा एवं सांस्कृतिक उत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को लगभग 30 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद