{"_id":"6133afd38ebc3e07583c9000","slug":"health-department-will-detect-antibodies-mandi-news-sml382730022","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग एंटीबॉडी का लगाएगी पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग एंटीबॉडी का लगाएगी पता
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी के लोगों में कोरोना वैक्सीनेशन और संक्रमण के कारण एंटीबॉडी विकसित होने के स्तर को मापने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिलेभर में सीरो सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। इसके लिए जिला स्तर पर विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
ये लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजेंगे। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने बताया कि सीरो लॉजिकल सर्वे के प्रथम चरण में लडभड़ोल खंड को छोड़ कर जिले के सभी अन्य खंडों में सर्वे शुरू हो गया है। लडभड़ोल खंड का सर्वे दूसरे चरण में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के 20 स्थानों पर सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा।
इसमें 19 ग्रामीण इलाकों और एक शहरी क्षेत्र को शामिल किया गया है। प्रथम चरण में जिलेभर से 400 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। सीरो सर्वेक्षण में 5 से 9, 12 से 18 और 18 से 60 आयु वर्ग के लोगों की सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
जांच के आधार पर पता लगाया जाएगा कि कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए लोगों के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हो रही है तथा इसकी दर क्या है। प्रदेश भर में सीरो सर्वेक्षण आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्ज) की ओर से करवाया जा रहा है।
000