{"_id":"66cdd41f4a479cc8be0661dc","slug":"hashish-was-purchased-from-an-unknown-nepali-in-dobhi-fojal-and-larji-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134304-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नामालूम नेपाली से डोभी, फोजल और लारजी में खरीदी थी चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नामालूम नेपाली से डोभी, फोजल और लारजी में खरीदी थी चरस
Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
210 ग्राम चरस के साथ पकड़े हरियाणवी युवक का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। औट पुलिस ने नाके के शिल्ही लारजी में नाके के दौरान 210 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए हरियाणा के युवक ने पूछताछ के दौरान अहम खुलासे किए हैं। पुलिस जांच में युवक ने बताया कि उसने चरस कुल्लू जिले के डोभी, फोजल, जिभी और लारजी में एक नेपाली से खरीदी है। पुलिस अब युवक की ओर से इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के आधार पर नेपाली की तलाशी कर रही है। आरोपी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
औट पुलिस ने शनिवार को शिल्ही लारजी से 22 वर्षीय युवक को प्रतिबंधित मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवक की पहचान मोनू गांव पांची जाटान थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। थाना औट में दर्ज केस के अनुसार शनिवार शाम सवा चार बजे पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। उस दौरान एक युवक पिट्ठू बैग लेकर शिल्ही लारजी की तरफ से थलौट की ओर आ रहा था। पुलिस नाका देखकर युवक एकदम से पीछे की ओर मुड़ गया और भागते हुए पिट्ठू बैग ढांक की ओर फेंक दिया। अवैध वस्तु होने के शक में पुलिस ने युवक को थोड़ी दूर काबू किया और ढांक से बैग निकाला। गवाहों की मौजूदगी पर बैग की तलाशी लेने पर 210 ग्राम चरस बरामद हुई। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि कोर्ट से तीन दिन का रिमांड हासिल कर पुलिस आरोपी से पकड़ी गई चरस के स्रोत और इसमें संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाने में जुट गई हैं। पुलिस मामले की तह तक जाएगी।