फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Guru Padmasambhava's procession begins amidst the sound of musical instruments.

Mandi News: वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली गुरु पद्मसंभव की शोभा यात्रा

Fri, 27 Feb 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Guru Padmasambhava's procession begins amidst the sound of musical instruments.
छम नृत्य में गुरु पद्मसंभव के रूपों की प्रस्तुति से दिया आध्यात्मिक संदेश
विज्ञापन

छम नृत्य देख देश-विदेश के लोगों ने कमाया पुण्य, मंत्र जाप करते नजर आए
डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। तीन धर्मों की संगम स्थली रिवालसर में राज्यस्तरीय छेश्चू मेले के दौरान वीरवार को छम नृत्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। गुरु पद्मसंभव जयंती पर आयोजित इस मेले में बौद्ध अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंचे और छम नृत्य को श्रद्धा के साथ देख पुण्य कमाया। छम नृत्य के बाद वीरवार को गुरु पद्मसंभव की शोभा यात्रा झील परिसर में निकाली गई, इसमें हजारों बौद्ध श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान बौद्ध मंत्रों से इलाका गुंजायमान हो गया।
छम नृत्य में बौद्ध अनुयायी देवताओं, राक्षसों और कंकालों के रंगीन मुखौटे पहनकर तथा विभिन्न रूप धारण कर गोलाकार घेरे में इस नृत्य को प्रस्तुत किया। यह प्रस्तुति पारंपरिक वाद्ययंत्रों और धार्मिक विधि-विधान के बीच संपन्न हुई। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने छम नृत्य को आस्था और श्रद्धा के साथ देखा। लाहौल-स्पीति से आए बौद्ध अनुयायी मंगल सिंह खाम्पा ने बताया कि रिवालसर स्थित बौद्ध मंदिर में गुरु पद्मसंभव आज भी जागृत रूप में विराजमान हैं। इसलिए यहां आना हर बार एक नई उर्जा मिलने जैसा होता है। बौद्ध अनुयायी इस दौरान लगातार मंत्र जाप और दीये जलाकर आराधना करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

न्यिंगमापा बौद्ध मंदिर समिति के उपाध्यक्ष लेख राम नेगी और बौद्ध भिक्षु फ्रबु तेंजिन ने बताया कि छम नृत्य के माध्यम से गुरु पद्मसंभव के विभिन्न स्वरूपों का प्रदर्शन किया गया। इस नृत्य के जरिये बुरी शक्तियों को दूर भगाने, सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और मृत्यु के बाद आत्मा को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का संदेश दिया गया। वहीं, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का स्वरूप धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तीन धर्मों के लोग भाईचारे और सौहार्द के साथ पेश कर रहे मिसाल
रिवालसर में बौद्ध धर्म के अलावा हिंदू और सिख धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां लोमश ऋषि और सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने भी तपस्या की थी। यहां तीनों धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed