{"_id":"57c711be4f1c1bbe122cbd81","slug":"gur-play-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहकते अंगारों पर कूद गुरों ने किया देव शक्ति का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहकते अंगारों पर कूद गुरों ने किया देव शक्ति का प्रदर्शन
मंडी
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंगारों पर चलते देवता के गुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। माता महाकाली एवं माता चतुर्भुजा मंदिर पुरानी मंडी में मंगलवार रात जाग होम का आयोजन किया गया। आधी रात को करीब 12 बजे विभिन्न देवी देवताओं की अगुवाई में देवताओं के कार कारिंदों और गुरों ने दहकते अंगारों पर चल कर देव शक्ति का प्रदर्शन किया। जिनमें माता काली चामुंडा स्कूल बाजार, देव बाला कामेश्वर बाड़ी गुमाणु, माता शितला और महाकाली माता पुरानी मंडी के रथों और कारिंदों विशेष रूप से शिरकत की। गुर के माध्यम से माता ने देवताओं और डायनों के बीच चल रहे युद्ध का वृत्तांत भी सुनाया।
विज्ञापन
महाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि इस अवसर पर उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मंदिर कमेटी को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। कमेटी की ओर से वयोवृद्ध महिला राजकुमारी, पुष्प राज को सम्मानित गया। रवि ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे राजू शिव ओमकारा आर्ट ग्रुप मंडी और विनोद म्यूजिकल ग्रुप घुमारवीं के कलाकारों ने देर रात तक महामाई का गुणगान किया। हेमराज राणा ने ..मां ज्वाला जो संदेश लई जायां, दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंग बलि का क्या कहना और तेरी जोत जगाई दाती लंगर वीरा ने आदि गीतों से जागरण का आगाज किया।
विज्ञापन
वहीं, हरदेव हरि ने देवा ओ देवा गणपति देवा, भोले ओ भोले भजनों से हाजिरी लगाई। विनोद म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार पंकज शर्मा ने तुने मुझे बुलाया शेरांवालिए, मेरी मैया दा जगराता अज होणा सारी रात, मंदरा दा नजारा, ओ मैया मेरी, मेले जाणा कालका दे सहित अन्य हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी भेंटें सुनाईं। जबकि महिला कलाकार पूनम शर्मा द्वारा मैया जी दरबार तेरे रंग बरसे, ऊंची धारा तेरा मंदर, मैं नची लैणा मैया दे नाल, शेरां ते चढ़ कर आई मेरी मां आदि भजनों पर श्रद्धालुओं को खूब नचाया। जबकि राजू शिव ओमकारा आर्ट ग्रुप मंडी के कलाकारों की ओर से मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति से सभी को चकित कर दिया। वहीं चतुर्भुजा मंदिर में भी राजू म्यूजिकल ग्रुप वासली के कलाकारों की ओर से रात भर माता की भेंटें और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद विरेंद्र भट्ट, पूर्व पार्षद सरिता हांडा, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र, विकास कुमार, पूर्ण चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन