फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gunehad hill collapsed, 12 families were taken to a safe place

Mandi News: गुनेहड़ की पहाड़ी दरकी, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए 12 परिवार

Sat, 05 Jul 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gunehad hill collapsed, 12 families were taken to a safe place
जोगिंद्रनगर की तुलाह पंचायत में भारी वर्षा से घर के आगे गिरा डंगा। स्त्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत टिकरी मुशैहरा के निक्का ठाणा और बुनला मरोला गांवों में गुनेहड़ पहाड़ी दरकने की आशंका पर स्थानीय प्रशासन ने 12 परिवारों के 34 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। बजगर और गुनेहड़ खड्ड से सटे इन गांवों में मानसून के तीखे तेवरों को देखते हुए अलर्ट घोषित किया है।
विज्ञापन

यहां 120 पशुधन के साथ रह रहे भेड़ पालकों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। शुक्रवार को निक्का ठाणा और बुनला मरोला की गुनेहड़ पहाड़ी से पत्थर गिरने पर लोग सहम उठे। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को रेस्क्यू कर बीडीओ कार्यालय के एक सराय भवन में पहुंचाया।
विज्ञापन

टिकरी मुशैहरा पंचायत के प्रधान रविंद्र ने बताया कि पहाड़ी दरकने की आशंका को देखते हुए दोनों गांवों के करीब 12 परिवारों के 34 लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया है। बीते साल भी यह पहाड़ी दरकी थी। तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने कहा कि भूस्खलन से संभावित क्षेत्रों से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र से पीड़ित परिवारों रामदेई, गंगा देवी, रक्षा देवी, नखरो देवी, अनु देवी, सकीना देवी, मिसी देवी, नरेंद्र कुमार, तेजू राम, विकी, सरणू राम, रवि, विशाल, आर्यन निवासी निक्का ठाणा और सरेखा, जुगनी, नीलमा, पुष्पा, जमना, कविता, कहामा, पढ़ानी, रियाशी, तुषार, रिसव, साहिल, नरेंद्र, सूहल, हल्कू राम, राजकुमार को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों में स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed