फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Grain storage center is in bad condition, roof is leaking

Mandi News: अनाज भंडारण केंद्र बना बदहाल, टपक रही छत

Mon, 30 Dec 2024 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Grain storage center is in bad condition, roof is leaking
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में केंद्रीय अनाज भंडारण के बदहाल होने से रखे गए राशन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम से मान्यता प्राप्त केंद्रीय अनाज भंडारण के रखरखाव पर बरती जा रही लापरवाही से राशन का भंडारण मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

भवन का फर्श उखड़ गया है। छत से पानी का रिसाव हो रहा है। केंद्रीय अनाज भंडारण से विकास खंड चौंतड़ा और द्रंग के 50 से अधिक डिपुओं के जरिये करीब 90 हजार उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाया जाता है। संबंधित विभाग को छह दशक से केंद्रीय अनाज भंडारण के विस्तार और मरम्मत कार्य के लिए राशि न मिलने से राशन का भंडारण खुले आसमान के नीचे करना पड़ रहा है। करीब 550 मिट्रिक टन अनाज हर माह केंद्रीय अनाज भंडारण में पहुंचता है। केंद्रीय अनाज भंडारण जोगिंद्रनगर के प्रभारी चतर सिंह ने कहा कि रिसाव से राशन का संरक्षण करना कई बार चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन


......

जोगिंद्रनगर में राज्य खाद्य आपूर्ति निगम अनाज भंडारण में पेश आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए निगम के उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत करवाया है। बजट का प्रावधान होने के बाद यहां की सुविधाओं और संसाधनों में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-किशन चंद, क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed