{"_id":"69d4f9254fb45b057e01c944","slug":"governor-visits-bbmb-dredger-complex-mandi-news-c-90-1-mnd1001-192087-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्यपाल ने किया बीबीएमबी ड्रेजर कांप्लेक्स का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्यपाल ने किया बीबीएमबी ड्रेजर कांप्लेक्स का दौरा
Wed, 08 Apr 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में ब्यास सतलुज लिंक परियोजना के जलाशय का निरीक्षण करते राज्यपाल कविंद्र गुप्ता। साथ म
जल निकासी एवं गाद प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सुंदरनगर स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के ड्रेजर कांप्लेक्स का दौरा किया। इस दौरान राज्यपाल को प्रबंधन बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों और संचालन तंत्र के बारे में अवगत करवाया गया।
उन्होंने जल निकासी की तकनीकी व्यवस्थाओं और गाद (सिल्ट) के प्रबंधन एवं निस्तारण से संबंधित प्रक्रियाओं में विशेष रुचि दिखाई। यह जलाशयों की कार्यक्षमता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए जल प्रवाह को सुचारु बनाए रखने, गाद प्रबंधन को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समग्र बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए अपनाए गए उपायों की समीक्षा की।
उन्होंने गाद संचयन और जल प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके अपनाने के लिए बोर्ड के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।