फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should immediately pay the outstanding arrears and DA of teachers: Darshan Lal

शिक्षकों के बकाया एरियर और डीए का शीघ्र भुगतान करे सरकार : दर्शन लाल

Sat, 24 Aug 2024 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Government should immediately pay the outstanding arrears and DA of teachers: Darshan Lal
सुंदरनगर (मंडी)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रदेश सरकार से शिक्षकों का बकाया एरियर और महंगाई भत्ता (डीए) प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की है। यह मांग संघ की सुंदरनगर में आयोजित बैठक में की गई, जिसकी अध्यक्षता शैक्षिक महासंघ के जिला प्रधान प्रकाश कौशल्या ने की। बैठक में महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन लाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

दर्शन लाल ने अपने संबोधन में बताया कि 5 अगस्त को महासंघ के बैनर तले प्रदेश के 23 जिलों में एसडीएम और डीसी के माध्यम से सरकार को शिक्षकों की मांगों पर ज्ञापन सौंपे गए थे। इन ज्ञापनों में शिक्षकों के पे स्केल के एरियर और डीए का भुगतान प्रमुख मांगों में शामिल था। उन्होंने हैरानी जताई कि 2016 के पे कमीशन का एरियर अब तक लंबित है, जबकि 2026 का पे स्केल आने वाला है। इसके साथ ही, डीए की तीन किस्तें भी भुगतान के लिए देय हैं।
विज्ञापन

दर्शन लाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार को शिक्षकों के एरियर और डीए का भुगतान अब प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने आशा जताई कि सरकार शीघ्र इस मुद्दे पर कार्रवाई करेगी और शिक्षकों को राहत प्रदान करेगी। बैठक में महासचिव वीरेंद्र चंदेल, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष जय सिंह, सुरेंद्र कुमार, विशाल आजाद, बोधराज, रामलाल, और ओम चंद सहित कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed