फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government ignoring pensioners: Nek Ram

पेंशनरों की अनदेखी कर रही सरकार : नेक राम

Sun, 10 Nov 2024 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Government ignoring pensioners: Nek Ram
जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक में मौजूद पेंशनर
जोगिंद्रनगर (कुल्लू)। हिम आंचल पेंशनर महासंघ के इकाई अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने कहा कि 2016 में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को वित्तीय लाभांश प्रदान करना कांग्रेस सरकार भूल चुकी है। एरियर का भुगतान न होने से पेंशनरों में रोष है। शनिवार को जोगिंद्रनगर में संपन्न हुई बैठक में पेंशनरों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष नेकराम शास्त्री ने कहा कि सरकार की उदासीनता के चलते पेंशनर महासंघ मांगों को लेकर संघर्षरत है। सरकार पेंशनरों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने पंजाब और हरियाणा सरकार की तर्ज पर हिमाचल सरकार के सभी पेंशनरों को कम्युट कटौती की अवधि 10 वर्ष से आठ महीने करने की जोरदार मांग उठाई।
विज्ञापन

इससे पहले बैठक में मौजूद जिला उपप्रधान रविंद्र शर्मा, सलाहकार सुभाष ठाकुर, संगठन सचिव बलदेव सिंह ठाकुर और जिला प्रचार सचिव हरदेव सिंह ने कहा कि सरकारों के गठन के लिए पेंशनर महासंघ हर समय सहयोग दे रहा है, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार में चुने हुए प्रतिनिधि पेंशनरों को अनदेखा कर रहे हैं। बैठक में जोगिंद्रनगर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, मुख्य सलाहकार बेली राम वर्मा, शरद सिंह, मान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed