{"_id":"67339e55f8eee82b2301a661","slug":"government-ignoring-environmental-protection-gaurav-attri-mandi-news-c-90-1-ssml1025-140042-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी कर रही सरकार : गौरव अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी कर रही सरकार : गौरव अत्री
विज्ञापन
मंडी में भाजपा सदस्यता एंव संगठनात्मक चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में दीप प्रज्जवलित करते नेता प्
मंडी। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को दिवंगत सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर संस्कृति सदन मंडी में संगोष्ठी और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने सुनील उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी ओर से हिमाचल में वामपंथ के अत्याचार के विरुद्ध किए गए संघर्ष को याद किया।
गौरव अत्री ने पर्यावरण के विषय पर विचार रखे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता व्यक्त की। कहा कि वर्तमान में हिमाचल सरकार पर्यावरण संरक्षण को दरकिनार कर रही है। उन्होंने विद्यार्थी परिषद की ओर से एक लाख से भी अधिक पौधे रोपने पर प्रकाश डाला।
इस दौरान मुख्यातिथि ने विद्यार्थी परिषद की ओर से 6 अक्तूबर को प्रदेशभर में करवाई गई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। जिला मंडी एवं संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के टॉप 8-8 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता को 10 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को 7100 रुपये और तृतीय विजेता को 5100 रुपये की धनराशि दी गई। अन्य पांच टॉपर छात्रों को 1,000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए। इस अवसर पर संस्कृति सदन के परिसर में रक्तदान शिविर में 115 यूनिट रक्तदान किया गया।