{"_id":"62a0dbec3023205e2149c990","slug":"got-rid-of-low-voltage-in-mehani-khalada-ward-mandi-news-sml411511488","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहणी, खलाड़ा वार्ड में लो वोल्टेज से मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहणी, खलाड़ा वार्ड में लो वोल्टेज से मिला छुटकारा
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बदार के मैहणी गांव में बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने लगाया ट्रांसफार्मर।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के इलाका बदार की मैहणी पंचायत के ग्रामीणों को बिजली की लो वोल्टेज से निजात मिल गई है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
स्थानीय पंचायत प्रधान रेशमा ठाकुर ने पंचायत में लो वोल्टेज का मामला विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया था।
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से भी पत्राचार कर ग्रामीणों की समस्या रखी थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्युत बोर्ड ने ट्रांसफार्मर को 25 केवी से बढ़ाकर 63केवी कर दिया।
इससे मैहणी और खलाड़ा वार्ड की 800 से अधिक आबादी लाभान्वित हुई है। लो वोल्टेज के चलते आटा चक्की और अन्य विद्युत उपकरण नहीं चल पा रहे थे।
स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को रात के समय पढ़ाई करने में भी दिक्कतें आती थीं। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता जगदीश चंद ने बताया कि बदार की मैहणी पंचायत के खलाड़ा और मैहणी में पहले 25केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर था।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने से आपूर्ति कम हो जाती थी। अब 63केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। इससे लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है। संवाद