फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gosadan ready with two crores in Ladbhadol's Kudd

Mandi News: लडभड़ोल के कुड्ड में दो करोड़ से गोसदन तैयार

Fri, 03 Jan 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Gosadan ready with two crores in Ladbhadol's Kudd
लडभड़ोल (मंडी)। ठंड से ठिठुर रहे करीब 500 लावारिस पशुओं को जल्द आश्रय मिलेगा। पशुपालन विभाग मंडी ने जिले का सबसे बड़ा गोसदन लडभड़ोल में तैयार कर दिया है। प्रसिद्ध कुड्ड नागेश्वर महादेव मंदिर के पास बने गोसदन का कार्य पूरा हो चुका है। गोवंश को रखने के बाद उनके चारे की व्यवस्था न होने के चलते शुभारंभ कार्य में देरी हो रही है।
विज्ञापन

गोसदन के लिए करीब दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। अब तक 1.99 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। लावारिस पशुओं के लिए चारे का प्रबंध होते ही इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा। सड़कों, खेतों और गलियों में लावारिस पशुओं से आमजन परेशान हैं। लावारिस पशु हादसों की वजह भी बन रहे हैं। जिले में 18 गोसदन में 1600 पशुओं को आश्रय दिया गया है।
विज्ञापन

..........
लड़भड़ोल में गोसदन तैयार किया गया है। इसके शुभारंभ को लेकर सभी औपचारिकताओं को पूरा करवाया जा रहा है। जल्द ही जनता को समर्पित करवा दिया जाएगा।
-अतुल पूरी, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग मंडी

...
लावारिस पशुओं को रहने और चारे की व्यवस्था से जुड़ा प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। हाल में हुई बारिश के कारण गोसदन के पीछे मिट्टी जमा हो गई थी। इसे हटाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर इसका उद्घाटन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनीष आनंद, पशु चिकित्सक अधिकारी, लडभड़ोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed