फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Golden opportunity for recruitment for 15 posts in Jal Shakti Department Sundarnagar

Mandi News: जल शक्ति विभाग सुंदरनगर में 15 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

Thu, 09 Jul 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Golden opportunity for recruitment for 15 posts in Jal Shakti Department Sundarnagar
पात्र अभ्यर्थी 10 से 25 जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

बग्गी (मंडी)। जल शक्ति विभाग मंडल सुंदरनगर ने विभिन्न श्रेणियों के पैरा कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग ने जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्कर के कुल 15 पद भरे जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी 10 से 25 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन अधिशासी अभियंता, जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पैरा पंप ऑपरेटर के 4, पैरा फिटर के 2 और मल्टीपर्पज वर्कर के 9 पद भरे जाएंगे। आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधूरे अथवा निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पैरा पंप ऑपरेटर के लिए अभ्यर्थी का 10वीं उत्तीर्ण होना तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई अथवा कौशल विकास प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। पैरा फिटर के लिए भी 10वीं के साथ फिटर या प्लंबर ट्रेड का आईटीआई अथवा समकक्ष प्रमाणपत्र अनिवार्य किया है। मल्टीपर्पज वर्कर के लिए किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से माध्यमिक (मिडिल) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रजत गर्ग ने बताया कि पात्र युवा समय रहते आवेदन करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed