{"_id":"685d49c86c92a768bf0197e7","slug":"gohar-panchayat-will-further-improve-cleanliness-mandi-news-c-90-1-mnd1001-160462-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्वच्छता में और सुधार करेगी गोहर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्वच्छता में और सुधार करेगी गोहर पंचायत
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत गोहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से पंचायत घर में बैठक हुई। इसमें वार्ड स्वच्छता समितियों, व्यापार मंडल गोहर के प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक में तय हुआ कि क्षेत्र में स्वच्छता सुधार के लिए विभिन्न नियमों को चरणबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के नोडल अधिकारी योग राज शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट के पृथक संग्रहण के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से घर-घर, दुकान-दुकान पर जनभागीदारी से व्यवस्था बनाई जा रही है। पंचायतें स्वच्छता शुल्क का संग्रहण करेंगी। ग्राम पंचायत गोहर को व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ सामुदायिक कंपोस्ट स्ट्रक्चर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने को कहा।
व्यापार मंडल गोहर ने ग्राम पंचायत को आश्वासन दिया कि वे इस प्रयास में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। खंड विकास अधिकारी सरवन कुमार कौंडल ने बताया कि विकास खंड गोहर की समस्त ग्राम पंचायतों को इस संंबंध में पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कुछ पंचायतें पहले ही इस दिशा में सराहनीय कार्य कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने पंचायतों को आगाह भी किया कि स्वच्छता के प्रति दायित्वों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद