फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goddesses reached Mata Tripura Bhairava fair, crowd gathered

Mandi News: माता त्रिपुरा भैरवा मेले में पहुंची देवियां, उमड़ा जनसैलाब

Mon, 09 Sep 2024 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 09 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Goddesses reached Mata Tripura Bhairava fair, crowd gathered
महिला मंडलों की खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। पंडोह में जारी सात दिवसीय माता त्रिपुरा भैरवा मेले के तीसरे दिन सोमवार को देवियों का आगमन हुआ। हालांकि मेला सात सितंबर से शुरू हो गया है, लेकिन इसमें तीसरे दिन तीन देवियों का आगमन होता है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है। तीन पीपल से लेकर मेला स्थल तक माता बूढ़ी भैरवा पंडोह, माता चत्रभुजा और माता बूढ़ी भैरवा सोझा वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ मेला स्थल पहुंचे।
भव्य लघु जलेब में सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नाचते-झूमते-गाते मेला स्थल तक पहुंचे। देवियों के दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ा। तीनों देवियों के मिलन का भव्य दृश्य देखकर हर कोई भावविभोर हो उठा। अब ये तीनों देवियां मेले के समापन तक यहीं पर विराजमान रहेंगी और भक्त एक ही स्थान पर इन सभी के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को महिला मंडलों की खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इनका शुभारंभ तांदी पंचायत की प्रधान अमरावती ठाकुर ने किया। प्रधान अमरावती ठाकुर ने मेले के लिए आयोजक मेला कमेटी को 11 हजार रुपये दिए। प्रतियोगिताओं में रस्साकसी, नाटी और महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर सियोग पंचायत प्रधान मेला कमेटी अध्यक्ष वीना महंत, उप प्रधान फतेह राम, पंडोह पंचायत प्रधान गीता देवी, जागर पंचायत प्रधान भूषण कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed