फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goddess Bunali resides in Karandi after two hundred years

Mandi News: देवी बुनाली दो सौ साल बाद हुई करंडी में विराजमान

Sun, 01 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Goddess Bunali resides in Karandi after two hundred years
नाचन क्षेत्र के चलाहन गांव में अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग की बड़ी बहन माता बुनाली देवी को पहली बा
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र के चलाहन गांव में जनपद के अधिष्ठाता बड़ादेव कमरुनाग की बड़ी बहन माता बुनाली देवी करीब दो सौ साल बाद पहली बार करंडी में विराजमान हुईं।
विज्ञापन

अष्टधातु और चांदी से देवी की करंडी तैयार की गई है। रविवार सुबह माता अपनी नवनिर्मित करंडी में विराजमान होकर चलाहन कोठी से अपने मूल मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर में सुबह सात बजे बड़ादेव कमरुनाग के गूर देवी सिंह ने विधि विधान से देवी की करंडी की प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन

इस मौके पर माहौल भक्तिमय हो गया। देवी नौ बजे मंदिर से कोठी चलाहन के लिए रवाना हुईं और 10:30 बजे कोठी पहुंची। वहां देवी के भक्तों ने नाच गाकर माता का स्वागत किया। देवी बुनाली को मक्खन, दूध, घी की दीक्षा देने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। इस मौके पर बुनाली देवी के पुजारी ठाकुर सिंह, बड़ादेव कमरुनाग के गूर देवी सिंह और आसपास के देवताओं के नौ गूरों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed