फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   give water otherwise no noc for water tank

दूदर-भ्रौण को पानी दो, तभी मिलेगी टैंक बनाने की एनओसी

Fri, 11 Nov 2016 05:53 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 11 Nov 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
give water otherwise no noc for water tank
पानी की टंकी
मंडी। ऊहल पेयजल योजना का पानी मंडी शहर को देने पर दूदर-भ्रौण पंचायत के लोगों ने अड़ंगा डाल दिया है। पंचायत के लोग और वन अधिकार कमेटी (एफआरसी) कांगणीधार में बनने वाले भंडारण टैंक की एनओसी देने से मुकर गई है। वन अधिकार कमेटी की मांग है कि जब तक लिखित रूप से आईपीएच विभाग दूदर गांव को पानी देने की हामी नहीं भरता है, कांगणीधार में भंडारण टैंक बनाने की एनओसी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


आईपीएच विभाग ने लगभग 83 करोड़ रुपये की ऊहल पेयजल योजना का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया है। पाइप बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगले साल के अंत तक मंडी शहर को 24 घंटे पानी देने की योजना है। अब आईपीएच विभाग कांगणीधार में साढे़ तीन लाख लीटर क्षमता वाला भंडारण टैंक और ढांगसीधार में 24 लाख से अधिक लीटर पानी का भंडारण टैंक बनाया जाएगा। जिसके लिए संबंधित पंचायतों और एफआरसी से एनओसी आईपीएच विभाग ने मांगी है। इसमें दूदर-भ्रौंण की वन अधिकार कमेटी ने अपनी पंचायत की 12 बीघा भूमि देने से इनकार कर दिया है।       
विज्ञापन

कोट्स      
दूदर वार्ड की वन अधिकार समिति के प्रमुख प्रेम सिंह ने कहा कि ऊहल पेयजल योजना के लिए पंचायत की 12 बीघा जमीन जाएगी। इसलिए कम से कम दूदर गांव को इस योजना का पानी देने का प्रावधान होना चाहिए। अगर आईपीएच विभाग दूदर गांव को पानी नहीं देगा तो कमेटी भंडारण टैंक बनाने की एनओसी नहीं देगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स      
दूदर-भ्रौंण पंचायत की प्रधान धर्मा पटियाल ने कहा कि लोगों की मांग जायज है। जिस प्रकार शहर के साथ लगती पंचायती को ऊहल पेयजल योजना का पानी देने का प्रावधान है, उसी प्रकार दूदर गांव को भी पेयजल योजना का पानी दिया जाए।       

कोट्स      
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि दूदर-भ्रौंण पंचायत की वन अधिकार कमेटी से कांगणीधार प्रस्तावित भंडारण टैंक के लिए 12 बीघा जमीन देने की एनओसी मांगी गई है। अभी तक एफआरसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। अगर दूदर गांव के लोगों की कोई मांग है तो उसे हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed