{"_id":"57c712a34f1c1b386e2cb25e","slug":"girl-student-sucide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड करने वाली प्रीति के तीन दोस्तों से पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड करने वाली प्रीति के तीन दोस्तों से पूछताछ
मंडी
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
मंडी कॉलेज में छात्रा प्रीति की मौत पर शोक सभा में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा प्रीति संगम के सुसाइड के मामले में पुलिस ने उसके तीन दोस्तों से पूछताछ की है। पुलिस ने प्रीति के कमरे से जब्त किए गए मोबाइल से मिले कॉल डिटेल के आधार पर छानबीन शुरू कर रही है। पुलिस ने प्रीति के दोस्तों से दो घंटे पुलिस थाना में पूछताछ की। हालांकि, अभी तक छात्रा के सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
गत मंगलवार को रिवालसर क्षेत्र के पटड़ीघाट की रहने वाली बीएससी तृतीय सत्र की छात्रा प्रीति संगम ने वल्लभ कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड के बाद पुलिस ने छात्रा की डायरी और मोबाइल को जब्त किया था। पुलिस ने बुधवार को प्रीति के मोबाइल डिटेल के आधार पर उसके तीन दोस्तों से दो घंटे तक पुलिस थाने में पूछताछ की। सदर थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने कहा कि मामले में छात्रा की कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा के तीन दोस्तों से पूछताछ की गई है। अभी तक छात्रा के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन