फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl student sucide

भाई से कहासुनी के बाद छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 25 Sep 2016 10:43 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 25 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
girl student sucide
आत्महत्या

करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के शाकरा में नाबालिग छात्रा ने भाई से मामूली कहासुनी के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवमी कक्षा की छात्रा नंदिनी (15) पुत्री स्व. मनोज कुमार निवासी गांव व तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर शाकरा में अपने मामा के घर में रहती थी। वह शाकरा से ही शिक्षा ग्रहण कर रही थी। उसका सगा भाई भी उसके साथ ही रहता था।
विज्ञापन


दोनों भाई-बहन रविवार को आंगन में खेेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। भाई से गुस्सा होकर नंदिनी अपने कमरे में अंदर चली गई। कुछ देर बाद भाई ने बहन को आवाज लगाई। लेकिन, वह बाहर नहीं आई। भाई ने खिड़की से उसे फंदे से झूलते देखा और तुरंत मामा को सूचना दी। नंदिनी ने दुपट्टे से पंखे से फंदा लगा लिया था। आनन-फानन में मामा ने नंदिनी को फंदे से उतारकर सुन्नी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक नाबालिग की माता करसोग नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सुंदर नगर संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed