फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl student born a child

अस्पताल में नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को दिया

Sat, 24 Sep 2016 10:41 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 24 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
girl student born a child
shimla police

करसोग (मंडी)। उपमंडल में जमा एक में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में नाबालिग ने क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के पर ही शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय अस्पताल के चिकित्सकों ने नाबालिग की ओर से बच्चे को जन्म देने की सूचना पुलिस को दी। इसपर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छात्रा के बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने कहा है कि वह डेढ़ वर्ष पहले से एक लड़के को जानती थी। जिसके साथ उसकी बातचीत भी होती थी। लड़की के साथ उसके साथ कमरे में उसकी बहन भी रहती है जो कॉलेज में पढ़ती थी। नाबालिग लड़के का कमरे में आना-जाना लगा रहता था।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। लगभग चार माह पहले पीड़िता अस्पताल में चेकअप करवाने पहुंची। जहां पर चिकित्सीय जांच के बाद उसे गर्भवती होने का पता चला। उसने आरोपी लड़के को सारी बात बताई और लड़के को शादी के लिए मनाया। लेकिन, लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया। गत बुधवार रात को अचानक नाबालिग की तबीयत खराब हो गई। उसकी बहन ने 108 के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। एसएचओ करसोग सुनील कुमार ने कहा कि आरोपी भी नाबालिग है। जच्चा-बच्चा तथा आरोपी नाबालिग युवक का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। आरोपी को शुक्रवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया जाएगा। डीएसपी सुंदरनगर संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed