{"_id":"637e5f05102ee47a02267624","slug":"get-the-premises-of-sainik-welfare-department-fenced-mandi-news-sml4287340192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सैनिक कल्याण विभाग का परिसर की फेंसिंग करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सैनिक कल्याण विभाग का परिसर की फेंसिंग करवाएं
विज्ञापन
मंडी जिला सैनिक कल्याण विभाग और जिला पूर्व सैनिक लीग की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते डीसी अर?
- फोटो : Mandi
मंडी। जिला सैनिक कल्याण विभाग और जिला पूर्व सैनिक लीग की त्रैमासिक बैठक उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने की।
बैठक में जिला सैनिक कल्याण विभाग, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। सैनिक कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल गोपाल गुलेरिया ने सैनिक कल्याण विभाग भवन के परिसर में गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था और अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग का परिसर सुरक्षा की लिहाज से दोनों तरफ से गेट न होने से हर समय खुला रहता है। इससे इस भवन में चल रहे कार्यालयों के बंद होने के बाद कई शरारती तत्व और नशेड़ी परिसर में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों की मांग है कि सैनिक कल्याण विभाग परिसर के ओपन एरिया में फेंसिंग करवाई जाए। दोनों तरफ लोहे के गेट लगवाए जाएं ताकि शरारती तत्व अनैतिक गतिविधियां न कर सकें।
पूर्व सैनिकों ने सीएसडी कैंटीन के पीछे बरसात में आपदा के समय क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत करवाने, इंदिरा मार्केट में बने शहीद स्मारक के दूसरे फेज के कार्य का निर्माण करवाने और सैनिक कल्याण विभाग परिसर में गाड़ियों की पार्किंग की नोटिफिकेशन करवाने की मांग रखी। इसके अलावा जिला की अन्य पूर्व सैनिक इकाइयों और डिफेंस वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भी कई समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान को लेकर उपायुक्त ने आश्वासन दिया गया है।
बैठक में एडीएम अश्विनी कुमार, कर्नल टीपीएस राणा, कर्नल वीके तपवाल, जिला लीग के सचिव कैप्टन हेतराम शर्मा, कै. कश्मीर सिंह, कै. चेतराम, कै. राजेश्वर ठाकुर, कै. श्याम सिंह, सूबेदार मेजर योगराज, सूबेदार कर्म सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार कश्मीर सिंह, हवलदार घनश्याम, हवलदार सिंह, हवलदार शेर सिंह, हवलदार जितेंद्र कुमार, हवलदार खेम सिंह, वुमन एसोसिएशन से आशा ठाकुर और सरिता गुलेरिया उपस्थित रहीं।