फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gave tips to increase entrepreneurship through farmer producer organizations

Mandi News: किसान उत्पादक संगठनों के जरिये उद्यमिता बढ़ाने के टिप्स दिए

Tue, 10 Sep 2024 05:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Sep 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
Gave tips to increase entrepreneurship through farmer producer organizations
वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उप कृषि निदेशालय में सम्मलेन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने को लेकर मंगलवार को जिला उप कृषि निदेशालय मंडी में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें जिला के सभी किसान उत्पादक संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान जिला कृषि उप निदेशक डॉ. राम चंद्र चौधरी और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश वर्मा ने किसानों को टिप्स दिए।
उन्होंने बाजार लिंकेज, बेहतर मूल्य और लाभ प्राप्त करने के लिए किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से उद्यमिता को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एफपीओ से जुड़े किसानों से सब्जियों, फलों, मक्की, चावल, मशरूम और दूध से विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने और इन उत्पादों को एफपीओ के माध्यम से बाजार से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने एफपीओ की मदद से एक आत्मनिर्भर भारत बनाने में किसानों की भूमिका के बारे में भी चर्चा की।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक ने जिला मंडी के सभी पंजीकृत किसान उत्पादक संगठनों से जैव उर्वरक, बीज, खाद और कीटनाशकों के लाइसेंस बनवाने की अपील की। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि किसान उत्पादक संगठनों से जुड़ें और सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं। कृषि विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए विकास खंड स्तर पर विभाग के विषयवाद विशेषज्ञों से संपर्क किया जा सकता है। इस बारे में जिला कृषि मुख्यालय मंडी में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed