फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gaushala damaged due to landslide in Maasad village, four cattle also buried

Mandi News: मासड़ गांव में भूस्खलन से गोशाला क्षतिग्रस्त, चार मवेशी भी दबे

Thu, 07 Aug 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Aug 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
Gaushala damaged due to landslide in Maasad village, four cattle also buried
पंडोह (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मासड़ के गांव मासड़ में बुधवार सुबह करीब 7:00 बजे गोशाला भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस हादसे में तीन गाय और एक बछड़ी मलबे में दब गई जबकि महिला मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे मृत मवेशियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गोशाला मालिक गुलशन कुमार की पत्नी जानकी देवी घटना के समय गोशाला में गाय का दूध निकाल रही थी। जानकी देवी ने बताया कि दूध निकालते समय अचानक बाहर से कुछ गिरने की आवाज आई। तुरंत बाहर निकलीं और देखते ही देखते पूरी गोशाला मलबे में समा गई। घटना की सूचना मिलने पर पटवारी ने मौके का दौरा किया और रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द फौरी राहत और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed