फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gardeners stunned by the bumper flowering of apples

सेब की बंपर फ्लावरिंग से चहके बागवान

Sat, 02 Apr 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gardeners stunned by the bumper flowering of apples
मंडी के सेब बगीचे में हुई बंपर फ्लावरिंग।
गोहर (मंडी)। जिला मंडी में सेब बगीचों में बंपर फ्लावरिंग होने से बागवान गदगद हैं। अगर मौसम बेहतर रहा तो सेब की अच्छी सेटिंग होगी और बंपर पैदावार भी होगी। जिला में कमरूघाटी, कुटाहची, रोहांडा, शकोहर, घीड़ी, बगस्याड, जंजैहली, थुनाग, करसोग के चुराग, चरखडी समेत आदि क्षेत्रों में सेब पौधों में बंपर फ्लावरिंग हुई है।
विज्ञापन

सेब बागवानों चंद्रमणी, मनोज कुमार, प्रेम ठाकुर, वेद प्रकाश, मोहर सिंह, मुरारी लाल, रमेश ठाकुर, परमा राम और डोले राम ने बताया कि उम्दा फ्लावरिंग से सेब की अच्छी सेटिंग होने की उम्मीद है। लोअर बेल्ट में बंपर फ्लावरिंग से बागवान उत्साहित हैं। जिले का सेब सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय फल मंडी दिल्ली पहुंचता है। अप्रैल में अगर मौसम ने बागवानों का साथ दिया तो इस बार सेब कारोबार की चांदी होगी।
विज्ञापन

सीजन में फरवरी तक सेब के पेड़ों को 1400 से अधिक चिलिंग आवर्स मिल चुक हैं। इससे सेब की अच्छी पैदावार होगी। फ्लावरिंग के दौरान मौसम 18 से 24 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसे तापमान में अच्छी फ्लावरिंग और फलों की अच्छी सेटिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसपी भारद्वाज, बागवानी विशेषज्ञ
...
प्लम, बादाम, आड़ू और खुमानी से भी आस
मंडी के बागवान दीपक, मनोज, धर्मदेव, हेमराज, राकेश, विपिन, चरण सिंह, नीटू कायथ, सतवीर, ललित सहित अन्य बागवानों का कहना है कि मौसम यूं ही साथ देता रहा तो सेब के साथ चेरी, कीवी पलम, बादाम, आड़ू और खुमानी की पैदावार भी ज्यादा होगी। सेब के साथ साथ यदि इन फलों की भी बंपर पैदावार हुई तो यह सीजन मालामाल करने वाला होगा।

...
क्या करें बागवान
उद्यान विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. चिंत राम ठाकुर ने बताया कि सेब फ्लावरिंग के समय बागवान माइक्रो न्यूट्रेन्ट्स बोरोन का छिड़काव करें। इससे सही परागण होगा और सेब की अच्छी सेटिंग होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed